उग्र भीड़ पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर रोक से सुप्रीम कोर्ट सहमत नहीं
- महेश गुप्ता
सुप्रीम कोर्ट ने उग्र प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर रोक की मांग को अव्यवहारिक बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी हिंसक रूप ले सकता है, ऐसे में पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को हालात के अनुसार प्रतिक्रिया देनी होती है। दिल्ली में 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स की तरफ से पेलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह कहा।
राम मंदिर दान घोटाले में वकीलों ने आरोपियों का किया बहिष्कार, CBI जांच की मांग
- श्वेता रंजन
राम मंदिर दान में गबन को लेकर अयोध्या की फैजाबाद बार एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लेते हुए आरोपियों के लिए वकालत करने से इनकार कर दिया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इस घोटाले की CBI जांच कराने की मांग वाली याचिका को गर्मियों की छुट्टियों के बाद सुनवाई करने की बात कही है।
परजीवी जैसे होते साइबर अपराधी: चीफ़ जस्टिस, आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
- श्वेता रंजन
साइबर क्राइम में ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख दिखाया है, चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने साइबर क्राइम में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि साइबर अपराध समाज के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि ऐसे मामलों में सख्ती करने की जरूरत है ताकि लोगों का भरोसा बना रहे और अपराधियों को हौसला न मिले।
‘RTI बिजनेस बन गया है' सुप्रीम कोर्ट की फटकार, 2 एक्टिविस्टों को नहीं दी जमानत
- महेश गुप्ता
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता बनना अब एक नया व्यवसाय बन गया है। यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने एक RTI कार्यकर्ता और अन्य आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए की, जिन पर सड़क निर्माण कार्य में सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने का आरोप था।
सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों ने शपथ ली, पहली बार जजों की संख्या बढ़कर 37 हुई
- श्वेता रंजन
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है और अब केवल एक पद रिक्त है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना सुप्रीम कोर्ट बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली देश की दूसरी महिला हैं।
'मनी ऑनलाइन गेमिंग पर 28% GST सही: सुप्रीम कोर्ट
- श्वेता रंजन
सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग पर लगने वाले जीएसटी को सही ठहराया है, सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि भले ही खेल दिमाग का हो या फिर किस्मत का, अगर पैसा दांव पर लगाया जाता है तो उस पर जीएसटी लगेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सट्टेबाजी और जुए में लगे लेन-देन टैक्स के दायरे में आते हैं और उस पर GST देना ही होगी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया, जो सट्टेबाजी वाले ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर जीएसटी लगाने के खिलाफ दायर की गई थीं।
पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ को मिला सुप्रीम कोर्ट से नया काम, संजय कपूर की अरबों की संपत्ति विवाद में करेंगे मध्यस्थता
- श्वेता रंजन
सुप्रीम कोर्ट ने संजय कपूर और सोना ग्रुप परिवार की अरबों की संपत्ति के विवाद में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थता करने का काम सौंपा है। इस मामले में फिल्म कलाकार करिश्मा कपूर के बच्चे भी पक्षकार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस विवाद को लेकर मीडिया में और सोशल मीडिया में किसी भी तरह का बयान देने पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप से विवाद और उलझ सकता है।
सुप्रीम कोर्ट में अब होंगे 38 जज, फिलहाल हैं 34 जज
- महेश गुप्ता
केंद्रीय कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के इस फैसले के तहत संसद के अगले सत्र में एक नया विधेयक पेश किया जाएगा जो सुप्रीम कोर्ट में चार नए जजों की नियुक्ति की अनुमति देगा। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित कुल 34 जजों के पद स्वीकृत हैं।जजों की संख्या में ये बढ़ोतरी 2019 के बाद पहली बार हो रही है, जब संख्या 33 से बढ़ाकर 34 की गई थी।
15 साल के लिव-इन रिश्ते में 'शादी के झूठे वायदे' पर रेप के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
- श्वेता रंजन
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि लंबे समय तक चले लिव-इन रिलेशनशिप में एक बच्चा भी हुआ, उसे केवल “शादी के झूठे वादे पर रेप” के आपराधिक मामले के रूप में नहीं देखा जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने यह बात एक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, जिसमें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें पुरुष साथी के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया था।
शरीयत उत्तराधिकार कानून को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया
- श्वेता रंजन
सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण शरीयत उत्तराधिकार कानून को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक जनहित याचिका पर जारी किया गया है।










