दिल्ली हाई कोर्ट में छह नए जजों को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने पद ग्रहण की शपथ दिलाई। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिशों के बाद केंद्र सरकार ने इन न्यायाधीशों के स्थानांतरण को मंजूरी दी थी। न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे न्यायमूर्ति विवेक चौधरी न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल न्यायमूर्ति अरुण मोंगा न्यायमूर्ति ओपी शुक्ला ने शपथ ली। उक्त जजों के कार्यभार संभालने के इसी के साथ दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या स्वीकृत 60 जजों पर 40 हो गई है